लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि होगी घोषित

केदारनाथ धाम के कपाट इस साल शीतकाल के लिए तीन नवंबर 2024 को शीतकाल के दिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे. जिसके बाद बाबा केदार की चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से प्रस्थान होगी. इस बार केदारनाथ धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 10 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले थे। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है. इस साल तीन नवंबर को भाईदूज के दिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बाबा केदार के कपाट बंद किए जाएंगे. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा केदार की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम के अनुसार तीन नवंबर को चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान होगी. इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंचेगी। चार नवंबर को बाबा की चल-विग्रह डोली रामपुर से सुबह प्रस्थान होगी और फाटा, नारायण कोटी होते हुए रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी. पांच नवंबर को चल-विग्रह डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से सुबह साढ़े आठ बजे प्रस्थान कर 11 बजकर 20 मिनट पर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी. जिसके बाद बाबा परम्परा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *