लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

कांग्रेस प्रदेशभर में मनाएगी रजत जयंती वर्ष पखवाड़ा, पार्टी मुख्यालय में कटेगा केक, होगी आतिशबाजी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर एक से 14 नवंबर तक रजत जयंती पखवाड़ा मनाएगी। नौ नवंबर को कांग्रेस मुख्यालय में राज्य स्थापना का केक काटने के साथ आतिशबाजी की जाएगी।

बुधवार को प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रजत जयंती पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता आगामी एक नवंबर को कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंच कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। दो नवंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों अपने ब्लॉकों में विकास गोष्ठियां आयोजित कर राज्य की राजनीतिक व सामाजिक स्थितियों व विकास पर चर्चा करेंगे।
धस्माना ने बताया कि तीन नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों अपने अपने जिलों में जिला अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित कर विचार गोष्ठी करेंगे। तीन व चार नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी के विधायक प्रदेश के जन मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। पांच नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य महत्वपूर्ण नेता पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। छह नवंबर को रामपुर तिराहा में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सात नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक विचार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आठ नवंबर को प्रदेश में पच्चीस वर्ष के उत्तराखंड में सत्तासीन रही सरकारों के क्रिया-कलाप व उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
नौ नवंबर को राज्य निर्माण की रजत जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में केक काटा जाएगा। 11 नवंबर से चौदह नवंबर तक प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में जय उत्तराखंड जय भारत तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान लोगों से राज्य के वर्तमान हालात व भावी योजनाओं पर संवाद किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल व श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल मौजूद रहे।
uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स