देहरादून गोलीकांड पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस

देहरादून के जोहड़ी क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कर्नल रोहित चौधरी ने सरकार को घेरा

कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी देहरादून पहुंचे और उन्होंने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सुरक्षा के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है।

उनका कहना है कि एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर को मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मार दिया जाना राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

कर्नल रोहित चौधरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सब कुछ देखकर भी मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर इस घटना के बाद भी सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए और सैनिक परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की, तो कांग्रेस का पूर्व सैनिक विभाग आंदोलन करने को मजबूर होगा।

आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने जल्द कानून व्यवस्था दुरुस्त नहीं की और सैनिक परिवारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

 

 

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *