लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे नैनीताल |

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे नैनीताल। पुष्कर सिंह धामी ने कहां कि खेल को उत्तराखंड में उच्च स्थान तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा पूर्व में हमारे खिलाड़ियों ने बहुत अधिक पदक जीते। उन खिलाड़ियों के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। कि हम आने वाले समय में और अधिक पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम उच्च स्थान तक पहुंच सके । उन्होंने कहा की खेल के लिए जो भी धन की आवश्यकता होगी, उसको हम पूर्ण करेंगे। पुष्कर सिंह धामी ने पहले भोटिया मार्केट के नवनिर्मित दुकानों का रिबन काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यतः एन के आर्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का पुरस्कार वितरण कर लोगों को संबोधित किया। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार अधिकारी कोई भी हो चाहे वह किसी भी विभाग से हो आईएएस, पीसीएस, आईपीएस, किसी को बक्सा नहीं जाएगा। सलाखों के अंदर पहुंचाया जाएंगे। उन्होंने कहा अभी तक दो सौ भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा आपदा के लिए हमने हर अधिकारी से वार्ता की है। मैं स्वयं भी आपदा कार्य देख रहा हूं, यहां कहीं भी कोई भी परेशानी नहीं आने देंगे, मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड में हम वचनबद्ध हैं कोई भी निर्माण कार्य नहीं रोक जाएंगे। जल्दी ही कैंची धाम मार्ग पूरे किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड अग्रणी प्रदेश में एक अहम भूमिका निभायेंगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *