लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

मानसून की विदाई से पहले तेज दौर की बारिश होने के आसार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, कुमाऊं के बागेश्वर जिले के कुछ हिस्से में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, मानसून की विदाई से पहले पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है।

बारिश के कारण प्रदेश में सड़कों का बुरा हाल है। हाईवे जगह-जगह बंद है। वहीं कई जगह भूस्खलन ने लोगों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। आज गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बोल्डर-पत्थर आने से जगह-जगह बंद हैं। कुछ जगह बीआरओ हाईवे खोलने में जुटी है, लेकिन कई जगह फंसे लोग ही रास्ता खोलने में जुट गए हैं। बारिश के साथ लगातार बोल्डर पत्थर गिरने से समस्या बनी हुई है।

उत्तरकाशी के  वरुणावत पर्वत के बफर जोन में रहने वाले परिवार विस्थापित होंगे। जिला प्रशासन ने वरुणावत पर्वत पर हुए भूस्खलन के बाद बफर जोन को सुनिश्चित करने के लिए यहां रहने वाले परिवारों को विस्थापित करने की योजना प्रस्तावित की है।
uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime