लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

प्रभावितों के राहत में जुटेगी भाजपा

भाजपा अध्यक्षों ने टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में सहयोग के लिए चार कमेटियां बनाई हैं। समितियां प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय दौरा करेंगी और अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व के सौंपेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जिला व मंडल अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जुटने का आह्वान किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, एवं प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह काला को जिम्मेदारी दी गई है।

रुद्रप्रयाग के लिए बनाईं कमेटी में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला प्रभारी रुद्रप्रयाग ऋषि कंडवाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी और  एवं टिहरी जिले के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पवार, लाजि पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान और उत्तरकाशी के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime