लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी केस

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला (देहरादून) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद से प्रदेश की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

वायरल ऑडियो-वीडियो मामले में हुई कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक कथित ऑडियो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपों के तहत की गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई इस विवादित सामग्री में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई बड़े नेताओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए गए थे। इस सामग्री के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी थी।

देहरादून और हरिद्वार में दर्ज हैं मुकदमे

इस पूरे प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक तथ्यों को प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने और छवि धूमिल करने के आरोपों में पुलिस दोनों की भूमिका की जांच कर रही थी, जिसके बाद डालनवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेश राठौर को हिरासत में ले लिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि कानून व्यवस्था और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख जारी रहेगा। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों और तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है, और जल्द ही आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स