लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

25 करोड़ 84 लाख से निर्मित पीएम केंद्रीय विद्यालय भीमताल का सांसद अजय भट्ट ने किया लोकार्पण

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर 22 किलोमीटर पी एम केंद्रीय विद्यालय भवन भीमताल का सांसद नैनीताल-उधमसिंह नगर अजय भट्ट ने 25 करोड़ 84 लाख की धनराशि की लागत से नव निर्मित का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा स्थानीय लोक संस्कृति आधारित वंदना, स्वागत, छोलिया नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगतुकों का स्वागत किया।

नई दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के केंद्रीय विद्यालय भवनों का लोकार्पण करते हुए देश को समर्पित किए। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय भवन भीमताल के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों से पढ़े बच्चे देश के महत्वपूर्ण संस्थानों, क्षेत्रों में जाकर देश की सेवा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत निरंतर आगे बड़ा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय मूल्यों से प्रेरित है जो भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक परंपरा को पुन: जीवित कर रही हैं।

भारत विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है शिक्षा ठीक तरीके से ग्रहण करेंगे तो आगे बढ़ेंगे और विकास करेंगे इसलिए पढ़े लिखे खूब मेहनत करें और आगे बढे।
उन्होंने कहा विद्या विनय सिखाती है, विद्या ही ज्ञान लाती है,विद्या ही सर्वोत्तम बनाती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि शिक्षा अच्छी तरह से ग्रहण करेंगे तो जीवन में आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने भीमताल में पीएम केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण किए जाने पर प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, अध्यक्ष नगर पालिका भीमताल सीमा टम्टा, केंद्रीय विद्यालय के देहरादून संभाग के सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह,ललित मोहन बिष्ट विद्यालय की प्राचार्य अंजू सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं आदि मौजूद रही।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स