लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

एडवोकेट ने सुसाइड नोट छोड़कर भागीरथी नदी में लगा दी छलांग

उत्तरकाशी की नदी भागीरथी नदी में एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई ने सुसाइड नोट छोडकर नदी में कूद गए। तलाश जारी रही मगर फिर भी तीन दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ एडवोकेट की सर्च में जुटी है।

मंगलवार शाम को पेशे से एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई(55) निवासी जोशियाड़ा ने सुसाइड नोट छोड़कर नदी में छलांग लगा दी थी। जिला बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर एडवोकेट दलवीर की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाने की मांग की, जिसके बाद से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और थाना कोतवाली पुलिस की टीमों द्वारा भागीरथी नदी में बहे दलवीर की तलाश की जा रही है।

आज अठाली, चामकोट क्षेत्र में लापता दलवीर सिंह गुसांई की तलाश जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि लापता व्यक्ति के परिजनों के अनुरोध पर एसडीआरएफ उजेली व आपदा प्रबंधन की टीम ड्रोन कैमरे से भी लापता की तलाश कर रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime