लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह संपन्न, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने छात्रों को बांटी डिग्रियां | मसूरी के रेस्टोरेंट में खूनी झड़प: हरियाणा के युवकों ने मचाया तांडव, लाठी-डंडों से हमला; पुलिस जांच में जुटी | ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी | नंदा देवी बड़ी जात यात्रा: वेदनी से देव डोलियां और चौसिंगा खाड़ू आगे बढ़े, एक डोली लौटी वापस | अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, गांधी पार्क में बनाई गई मानव श्रृंखला | देहरादून रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान: ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वालों पर लगा जुर्माना |

ऋषिकेश: शॉर्ट सर्किट होने की वजह से एक होटल की छठी मंजिल में भीषण आग लगी

ऋषिकेश के निकट तपोवन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से एक होटल की छठी मंजिल में भीषण आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश कर रहा एक होटल कर्मी भी आग की लपटों में घिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए होटल कर्मी को किसी तरह आग की चपेट में आने से बचाया और उसको आग लगी होटल की मंजिल से बाहर निकाला। होटल में आग लगने से गेस्ट में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल में रुके सभी गेस्ट को भी सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है।

तपोवन पुलिस चौकी प्रभारी परवीन रावत ने बताया कि जिस होटल में आग लगी है उसका नाम होटल तपोवन हिल है। आग लगने की घटना के बाद होटल के 10 कमरों को खाली कराया गया और आग लगी मंजिल के पास रखें एलपीजी गैस सिलेंडर को भी बाहर निकाल कर खतरे को कम किया गया। जिस होटल कर्मी की जान बचाई गई है उसका नाम मयंक कुमार निवासी बिजनौर है। फिलहाल फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से होटल में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। मयंक कुमार से पूछताछ में पता चला कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से होटल की छठी मंजिल में आग लगी है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स