लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तराखण्ड में बदला मौसम बदरीनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी चोटीयों ने ओढी बर्फ की चादर

बदरीनाथ धाम में  बीते शनिवार देर शाम को सीजन की पहली  और हल्की बर्फबारी हुई।  जबकि चोटियों पर भी बर्फ गिरी।  शनिवार सुबह मौसम साफ होने पर बर्फ पिघल गई। लेकिन धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को जिले में मौसम बदलता रहा। देर शाम को बदरीनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि, बर्फबारी ज्यादा देर नहीं हुई, लेकिन थोड़ी देर की बर्फबारी से धाम की चोटियां सफेद हो गईं।

 

रविवार सुबह जैसे ही मौसम खुला तो बर्फ पिघलने लगी। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। यहां  पर आईटीबीपी, सेना और पुलिस के जवान ही तैनात रहते हैं। साथ ही मास्टर प्लान के काम में लगे मजदूर और मंदिर की देखरेख के लिए बीकेटीसी के कर्मचारी  ही तैनात हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime