लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल का बड़ा बयान, बेटे की राजनीतिक जमीन के लिए हरदा रच रहे प्रपंच

बीते दिनों रानीखेत से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल के अपने एक साथी समेत कारतूसों के साथ नेपाल बॉर्डर पर पकड़े जाने के मामले को लेकर अब तक सियासत हो रही है। इस मामले में सामने आए हरीश रावत के बयान पर प्रमोद नैनवाल ने पलटवार करते हुए कहा है कि हरदा अपने बेटे की राजनीतिक जमीन के लिए प्रपंच रच रहे हैं।बता दें कि भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई के पकड़े जाने के बाद उन पर भाई के गलत कामों को संरक्षण देने के आरोप लगे थे। जिस पर अब प्रमोद नैनवाल ने साफ-साफ कहा है कि कांग्रेसी उनके भाई को लेकर राजनीतिक षड्यंत्र रच रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके ऊपर अपने भाई के गलत कामों को लेकर राजनीतिक दबाव बनाने के आरोप लगाना बिल्कुल गलत है।विधायक नैनवाल ने कहा है कि मेरा भाई अपराधी नहीं कारोबारी है। अगर उसने कोई गलती की भी है तो कानून को अपना काम करना चाहिए। लेकिन उसने कोई गलती नहीं की है। इसके साथ ही इस मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime