एफआरआई आज से पर्यटकों के लिए खुला, विदेशी नागरिकों पर बढ़ा शुल्क

FRI

चार माह पहले बंद किया गया एफआरआई आज से खोल दिया जाएगा। संग्रहालय में जाने के लिए विदेशी नागरिकों को डेढ़ हजार रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

देहरादून स्थित एफआरआई को चार माह बाद आज से फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। सुरक्षा कारणों के चलते संस्थान को अस्थायी रूप से बंद किया गया था, लेकिन अब नए नियमों और बढ़े हुए शुल्क के साथ पर्यटकों की एंट्री शुरू होगी।

एफआरआई प्रशासन के अनुसार संग्रहालय में प्रवेश शुल्क में बदलाव किया गया है। नई शुल्क व्यवस्था आज से लागू कर दी गई है। विदेशी पर्यटकों को संग्रहालय देखने के लिए अब करीब 1500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

वाहन पार्किंग के लिए भी शुल्क लागू होगा। स्कूटर और बाइक के लिए 50 रुपये, निजी कार या टैक्सी के लिए 150 रुपये लगेंगे।ऑटो रिक्शा का पार्किंग शुल्क 100 रुपये और बस या ट्रक का तीन सौ रुपये होगा।

एफआरआई की प्रभारी निदेशक ऋचा मिश्रा ने बताया कि पर्यटकों के प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गई है ।स्कूली बच्चों से संग्रहालय में प्रवेश के लिए 30 रुपये प्रति बच्चा शुल्क लिया जाएगा। कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए यह शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया है।

एफआरआई अपनी ऐतिहासिक इमारत, हरियाली और संग्रहालय के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। संग्रहालय में वन विज्ञान, जैव विविधता और पर्यावरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की जाती हैं।

संस्थान प्रशासन ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं। परिसर में प्रवेश के दौरान पहचान पत्र साथ रखना और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स