सीएम धामी ने 12 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

सीएम धामी

देहरादून से बड़ी खबर, जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति राज्य की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं के जुड़ने से प्रदेश में कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के बाद अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती, मिलेट उत्पादन, बागवानी और औषधीय पौधों की खेती को लगातार बढ़ावा दे रही है। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र को अधिक आकर्षक बनाना है।

ये भी पढ़े : PM मोदी के देहरादून दौरे पर कांग्रेस का सवाल

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नियुक्त हुए युवा अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में अहम योगदान देंगे।

 

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *