लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तराखंड दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे, जहां वे बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह हाईवे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाला महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय लगभग 6 से 6.5 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगा।

देहरादून में होगी बड़ी जनसभा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री देहरादून में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी संगठन स्तर पर कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

12 से 14 किलोमीटर लंबा रोड शो

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान देहरादून में 12 से 14 किलोमीटर लंबा रोड शो भी प्रस्तावित है। रोड शो के रूट पर दोनों ओर नागरिकों के खड़े होकर प्रधानमंत्री का स्वागत करने की योजना बनाई गई है। प्रशासन ने रूट प्लान, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और रोड शो रूट पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़े : PM मोदी के देहरादून दौरे पर कांग्रेस का सवाल

एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड को मिलेगा बड़ा फायदा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और चारधाम यात्रा से जुड़े यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र को नई गति दे सकती है।

 

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *