उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के तहत उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह का वेदर कास्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को

  • उत्तरकाशी
  • चमोली
  • रुद्रप्रयाग
  • बागेश्वर
  • पिथौरागढ़

जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। 19 फरवरी को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में फिर से हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। कुछ स्थानों पर सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि, आने वाले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां बर्फबारी की संभावना है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है। आने वाले दिनों में मौसम की ताजा अपडेट के लिए मौसम विभाग की एडवाइजरी पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स