श्रीनगर: एंबुलेंस में मरीज की जगह 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

श्रीनगर

 

श्रीनगर में पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज की जगह 90 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और एंबुलेंस को सीज कर दिया गया है।

श्रीनगर: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज के स्थान पर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।

कैसे हुआ खुलासा?
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम आवास विकास ग्राउंड के पास वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध प्राइवेट एंबुलेंस को रोककर उसकी तलाशी ली गई। एंबुलेंस के भीतर रखे नौ कट्टों की जांच करने पर उसमें से कुल 90 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एंबुलेंस चालक रविंद्र सिंह बिष्ट (45 वर्ष, निवासी चौरास, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल) को तुरंत हिरासत में ले लिया।

रुद्रप्रयाग से लाया जा रहा था गांजा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह श्रीकोट में एंबुलेंस का संचालन करता है। वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर रुद्रप्रयाग क्षेत्र से यह गांजा खरीदकर श्रीनगर लेकर आया था, जिसे यहाँ अधिक दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस अब इस तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक इतिहास रहा है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स