लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

प्रदेश के 53 स्कूलों में परोसा गया खराब गुणवत्ता का भोजन

राज्य के 53 स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत खराब गुणवत्ता का भोजन परोसने की रिपोर्ट पर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर माध्यमिक शिक्षा के निदेशक से 28 नवंबर तक रिपोर्ट तलब की है। जिन 53 स्कूलों की जांच की गई थी, वो नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में स्थित हैं। जांच में स्कूलों में तैयार चावल, दाल और सब्जियों में उर्जा और प्रोटीन की मात्रा तय मानकों से कम पाई गई। जांच रिपोर्ट मिलने पर राज्य परियोजना निदेशक ने संबंधित जिलों के सीईओ को चेतावनी जारी की थी।

इस बाबत में नेहरू कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कुमार ने आयोग के समक्ष शिकायत दाखिल की, जिसमें कहा, बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला बेहद गंभीर है, जिसमें राज्य परियोजना निदेशक को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उनकी ओर से सात जिलों के सीईओ को सिर्फ चेतावनी जारी की गई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime