लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

24 ITI Topper तकनीकी भ्रमण पर गए, विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी हरियाणा

प्रदेश में अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में उच्चतम अंक हासिल करने वाले 24 आईटीआईटी टॉपर छात्रों को सरकार ने तकनीकी भ्रमण पर हरियाणा भेजा गया है। मंगलवार को 24 सदस्यों के दल को कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों के कौशल ज्ञान में बेहतरी के लिए अपस्किलिंग, रिस्किलिंग एवं एडशम ट्रेनिंग कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने और मुहैया अवसरों की जानकारी के लिए बहुगुणा ने टॉपर्स को राज्य के बाहर स्थित स्किल यूनिवर्सिटी एवं स्किल सेन्टर पर भ्रमण कराने के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देशों के क्रम में पहले चरण में गढ़वाल मंडल के 24 टॉपर छात्रों को शासकीय आवास यमुना कालोनी से हरी झंडी दिखाकर विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम हरियाणा के लिए रवाना किया। टीम में 24 प्रशिक्षार्थी में चार छात्राएं भी शामिल हैं। उधर, आईटीआई से पास होने वाले 1000 छात्रों को टाटा मोटर्स पंतनगर में अप्रेंटिसशिप करने का मौका मिलेगा। इसके लिए कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में एमओयू साइन किया गया। समझौते के अनुसार फीटर, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, विद्युतकार और पेंटर व्यवसाय से उत्तीर्ण छात्रों को अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। इस दौरान उन्हें 12,000 से 15,000 का स्टाइपेंड भी मिलेगा। यह ट्रेनिंग एक वर्ष की अवधि की होगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime