लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

आज से होगा ऐतिहासिक झंडे जी का आरोहण पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

देहरादून- आज से देहरादून में ऐतिहासिक श्रीझंडेजी के मेले का आरोहण किया जा रहा है।आज से शनिवार को श्रीझंडेजी के आरोहण के समय श्रीदरबार साहिब में जनसैलाब उमड़ रहा है। इसको  लेकर  बीते दिन शुक्रवार से ही इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र हरीसिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर मिला है।

 

मेले में देशभर से कई संगतें दून पहुंच चुकी हैं। दोपहर बाद श्रीझंडेजी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू होगी। बीते दिन शुक्रवार को श्रीझंडेजी मेले की पूर्व संध्या पर संगतों को श्रीदरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने गुरुमंत्र दिया। इस दौरान संगतें भक्तिभाव में डूबी रहीं। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है। उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है। इस दौरान संगतों ने श्रीगुरुराम राय महाराज के शबद का सिमरन किया।

सुबह सात बजे से श्रीझंडेजी को उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी।
– 9 बजे श्रीझंडेजी को स्नान कराया जाएगा।
– 10 बजे से सादा गिलाफ चढ़ाया जाएगा।- 10 बजे श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज संगतों को दर्शन देंगे।
– 1 बजे तक शनील गिलाफ चढ़ाया जाएगा।
– दोपहर 2 से 4 बजे तक श्रीझंडेजी का आरोहण होगा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime