लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

अब बद्रीनाथ के लिए भी शुरू हो सकती है हेली सेवा ।

चमोली- चारधाम यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही समय है जिसको लेकर राज्य सरकार कि तैयार भी तेज हो गई है । अब बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार गौचर और गोविंद घाट से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल रही है । यह सेवा दिन में तीन घंटे उपलब्ध रहेगी।हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का संचालन 25 मई से शुरू होगा, जबकि बदरीनाथ धाम की हेली सेवा 12 मई से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रविशंकर ने बताया, बदरी-केदार मंदिर समिति और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अनुरोध पर इन दोनों तीर्थ स्थलों के लिए  हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

 

गौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए दिन में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रहने के समय तीन घंटे तक हेली सेवा संचालित होगी।  हेमकुंड साहिब के लिए 25 मई से हेली सेवा शुरू करने का निर्णय हुआ है, जबकि बदरीनाथ धाम के लिए कंपनी के ऑपरेटर से वार्ता की जाएगी। ऑपरेटर की सहमति पर 12 मई या फिर 25 मई से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी।  सेवा सफल रही तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *