डीएम साहब के एक फोन ने अधिकारियों को सुबह-सुबह नींद उड़ा दी। अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त नगर निगम के फोन पर डीएम साहब की घंटी बजी तो अधिकारी आनन फानन में दौड़ पड़े। और सुबह की चाय निरीक्षण प्वाइंट पर हुई।शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी सविन बंसल सुबह-सुबह अचानक औचक निरीक्षण पर निकले तो अधिकारियों में भी हलचल मच गई। डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं को देखने के लिए डीएम सविन बंसल औचक निरीक्षण पहुंचे। पता चला कि 14 वाहन कूड़ा उठान के लिए हैं, जिनमें चार वाहन खराब और 11 समय पर नहीं निकले। उन्होंने वाहन के अनुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। डीएम वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे। इस दौरान 32 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना नहीं हुए थे। जिस पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया। डीएम ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई।
लेटेस्ट न्यूज़
मदरसों में होगा मंत्रोच्चारण… उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला,
|
बिना अवकाश प्राप्ति के छात्रावास सहायक अध्यापिका को छुट्टी लेना पड़ा भरी
|
राजस्व वृद्धि के लिए नये स्रोतों व कर संग्रहण में वृद्धि के लिए प्रयास किये जाए: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
|
महिला मजबूती के लिए नौ नवंबर को कैबिनेट में पेश होगा महिला नीति का प्रस्ताव।
|
उपनल कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली खुशखबरी, सरकार को लगा बड़ा झटका
|
नहीं माने ग्रामीण, वार्ता करने पहुंचे तहसीलदार लौटे बैरंग
|