वायु वीर कार रैली के सदस्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। भारतीय वायु सेना और उत्तराखंड युद्ध स्मारक की संयुक्त कार रैली सियाचिन, लेह, श्रीनगर होते हुए सोमवार को दून पहुंची थी। इस दौरान रैली कमांडर विंग कमांडर विजय प्रकाश भट्ट, ग्रुप कैप्टन विनय अग्निहोत्री, पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता कर्नल अश्विनी पवार, मेजर स्वाति सहित तीस वायुवीरों को सम्मानित किया गया था। बता दें कि भारतीय वायुसेना उत्तरा्खंड युद्ध स्मारक के साथ कार रैली आयोजित कर रही है। जिसकी एक अक्टूबर को नयी दिल्ली के राष्ट्रीय समर स्मारक से शुरुआत हुई थी।यह रैली देश के युवाओं को वायुसेना के प्रति आकर्षित करने, देश में वायुसेना की महान उपलब्धियों की जानकारी देने व सशस्त्र सेनाओं के प्रति युवाओं में सम्मान पैदा करने के लिए की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
मदरसों में होगा मंत्रोच्चारण… उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला,
|
बिना अवकाश प्राप्ति के छात्रावास सहायक अध्यापिका को छुट्टी लेना पड़ा भरी
|
राजस्व वृद्धि के लिए नये स्रोतों व कर संग्रहण में वृद्धि के लिए प्रयास किये जाए: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
|
महिला मजबूती के लिए नौ नवंबर को कैबिनेट में पेश होगा महिला नीति का प्रस्ताव।
|
उपनल कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली खुशखबरी, सरकार को लगा बड़ा झटका
|
नहीं माने ग्रामीण, वार्ता करने पहुंचे तहसीलदार लौटे बैरंग
|