देहरादून में कचरे का संकट बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों की माने तो यह समस्या इसलिए पैदा हुई है क्योंकि कचरा संग्रहण वाहन कई इलाकों से कचरा नहीं उठा रहे हैं। देहरादून में कचरा प्रबंधन की समस्या गंभीर हो गई है. एक निजी कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल के बाद नगर निगम ने कचरा प्रबंधन का जिम्मा लिया, लेकिन नियमित सफाई नहीं हो पा रही. स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि कई जगहों पर कचरा नहीं उठाया जा रहा, जिससे बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. अगर जल्द ही कचरे को नहीं हटाया गया तो इससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकते हैं।
बतादे इससे पहले, कचरा हटाने का काम संभालने वाली एक निजी कंपनी के कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए थे, जिसके बाद शहर में लंबे समय तक सही से कचरा निपटान सेवाएं नहीं मिल पाईं।
इस तरह की घटन की जवाबी में नगर निगम ने कचरा एकत्रित की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली, लेकिन नगर वासियों का आरोप है कि सेवा सुचारू नहीं है और कई इलाकों की कार्यवाही नहीं की जा रही है।
फिलहाल नगर निगम अधिकारियों ने नगर वासियों को आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान किया जा रहा है और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
