Suicide: युवक ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

ऊधम सिंह नगर के बाजपुर से बता दें कि बाजपुर में एक गांव के युवक का शव घर में पंखे से लटका पाया गया है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया युवक द्वारा आत्म हत्या माना जा रहा है। जिसके पीछे की बजह युवक द्वारा सुसाइट नोट लिखा जाना बताया गया है।

आपको बता दें कि ग्राम नंदपुर नरका टोपा निवासी 25 वर्षीय जितेन्द्र सिंह उर्फ विक्की पुत्र दलीप सिंह काफी समय से रह कर अपनी पढाई कर रहा था।साथ ही कपडे का व्यवसाय भी करता था। रविवार की शाम विक्की का शव पखें से लटका पाया गया जिसकी जानकारी आस पास के लोगो द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे एसआई देवेन्द्र सिंह मनराल ने बताया कि मृतक युवक मूल रुप से लच्छी बाला स्वार रामपुर यूपी का निवासी है। बाजपुर में बह कपडे का व्यवसाए करता था कि रविवार शाम पडोसियों द्वारा पुलिस को युवक का शव पंखे से लटका होने की जानकारी दी गई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।शव के पास से एक सुसाइड नोट लाल पेन से लिखा हुआ मिला है जिसमें कहा गया है कि अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार है इसके अन्य कोई जिम्मेदार नही है, गुड वाय। पुलिस फिर भी मामले की जांच कर रही है।

मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस दौरान बाजपुर सीओ विभव सैनी ने सोमवार को घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स