बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा BKTC के अधीन आने वाले मंदिरों में भोग और प्रसाद की गुणवत्ता व शुद्धता के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने SOP जारी कर दी है, जिसमें भोग प्रसाद तैयार करने और उसमें इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री, भंडारण के साथ निगरानी के लिए दिशा निर्देश दिए गए। साल में कम से कम एक बार भोग प्रसाद की फूड सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। साथ ही तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलने वाला देसी घी के लड्डू में मिलावट का मामला सामने आने के बाद BKTC के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भी बदरीनाथ, केदारनाथ धाम व अन्य मंदिरों में भोग व प्रसाद के लिए SOP जारी की है। प्रसाद व भोग में इस्तेमाल होने वाले चावल, तेल, घी, मसाले, केसर की जांच और विश्वसनीय व्यापारी से खरीदने के निर्देश दिए गए। भोग व प्रसाद को बनाने के लिए इस्तेमाल तेल को अधिकतम तीन बार से ज्यादा उपयोग न किया जाए। इसके अलावा भोग और प्रसाद तैयार करने के लिए कर्मचारियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
लेटेस्ट न्यूज़
मदरसों में होगा मंत्रोच्चारण… उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला,
|
बिना अवकाश प्राप्ति के छात्रावास सहायक अध्यापिका को छुट्टी लेना पड़ा भरी
|
राजस्व वृद्धि के लिए नये स्रोतों व कर संग्रहण में वृद्धि के लिए प्रयास किये जाए: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
|
महिला मजबूती के लिए नौ नवंबर को कैबिनेट में पेश होगा महिला नीति का प्रस्ताव।
|
उपनल कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली खुशखबरी, सरकार को लगा बड़ा झटका
|
नहीं माने ग्रामीण, वार्ता करने पहुंचे तहसीलदार लौटे बैरंग
|