10 फरवरी तक चलेगा गर्भवती महिलाओं के लिए पल्स एनीमिया अभियान

उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 10 फरवरी तक पल्स एनीमिया अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से मुक्त करने के लिए काम किया जा रहा है। एनएचएम की मिशन निदेशक स्वाति सिंह भदौरिया ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर एनीमिया का उपचार न दिया जाए तो प्रसव के दौरान उनकी जान पर खतरा हो सकता है। साथ ही अन्य तरीके की परेशानी भी उत्पन्न हो सकती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स