मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार वासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मयूर दीक्षित ने की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
78 शिकायतें दर्ज
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 78 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें पेयजल, अतिक्रमण, राशन और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से वार्ता की गई और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े : 9 मार्च से गैरसैंण में होगा बजट सत्र
मौके पर निस्तारण, निरीक्षण के निर्देश
जिलाधिकारी ने बताया कि जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं जिन मामलों में स्थल निरीक्षण की आवश्यकता है, उनके लिए टीमों को उसी दिन निरीक्षण हेतु भेज दिया गया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए ऐसी जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।



