अब गढ़वाल में बढ़ी जंगल धधकने की रफ्तार, 24 घंटे में प्रदेश में आग की 40 घटनाएं आईं सामने

उत्तराखंड – प्रदेश में जंगलों में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल कर जंगल धधक रहे हैं। जहां बीते दिनों कुमाऊं के जंगलों में ज्यादा आग की घटनाएं सामने आ रही थी तो वहीं अब बीते दो दिनों से गढ़वाल मंडल में ज्यादा जंगलों में आग लग रही है। बीते 24 घंटे प्रदेश में 40 आग की घटनाएं समने आईं हैं।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में आग की 40 घटनाएं सामने आईं हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा 26 घटनाएं गढ़वाल मंडल से सामने आई हैं। जबकि कुमाऊं मंडल से 14 आग की घटनाएं सामने आईं हैं। बुधवार को हुी आग की घटनाओं में 46 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। कुमाऊं मंडल में बुधवार को भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत में एक, पिथौरागढ़ वन प्रभाग आरक्षित वन क्षेत्र में दो और सिविल वन क्षेत्र में पांच, तराई पूर्वी वन प्रभाग आरक्षित वन में दो, रामनगर वन प्रभाग में एक, नरेंद्र नगर वन प्रभाग में पांच, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में दो और ल्मोड़ा वन प्रभाग में एक, बागेश्वर वन प्रभाग में दो वनाग्नि की घटनाएं सामने आईं हैं।
uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *