खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार शाम अपने गृहक्षेत्र खटीमा पहुंचे। उन्होंने लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सीएम धामी सोमवार को खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देंगे।
लोहियाहेड पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद वह रात्रि विश्राम के लिए कालापुल, नगला तराई स्थित अपने आवास रवाना हुए। वहां पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, मोहिनी पोखरिया, नंदन सिंह खड़ायत, किशन सिंह किन्ना,अमित पांडेय आदि थे।



