डाक विभाग द्वारा बाहरी लोगों को नियुक्त किए जाने को लेकर बीते दिनों प्रदेश में जमकर बवाल हुआ था। लोगों ने इसका जमकर विरोध भी किया था। अब इसी से जुड़ा मामला सामने आया है। डाक विभाग पौड़ी को मिले दो नवनियुक्त डाक सेवकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। चार डाक सेवकों की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है। दस्तावेजों की विभागीय जांच में डाक विभाग पौड़ी को मिले नवनियुक्त डाक सेवकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों डाकसेवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जबकि दो डाक सेवक जांच होने की बात सुनकर ही भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि फरार डाकसेवक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। डाक विभाग ने ये मामला सामने आने के बाद से चारो डाक सेवकों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। आपको बता दें कि ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया हाल ही में संपन्न हुई है। जिसमें पौड़ी के डाक विभाग को 165 नए डाक सेवक मिले हैं। जिसमें से 77 की नियुक्ति पौड़ी मुख्यालय में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़
मदरसों में होगा मंत्रोच्चारण… उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला,
|
बिना अवकाश प्राप्ति के छात्रावास सहायक अध्यापिका को छुट्टी लेना पड़ा भरी
|
राजस्व वृद्धि के लिए नये स्रोतों व कर संग्रहण में वृद्धि के लिए प्रयास किये जाए: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
|
महिला मजबूती के लिए नौ नवंबर को कैबिनेट में पेश होगा महिला नीति का प्रस्ताव।
|
उपनल कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली खुशखबरी, सरकार को लगा बड़ा झटका
|
नहीं माने ग्रामीण, वार्ता करने पहुंचे तहसीलदार लौटे बैरंग
|