देवभूमि का माहौल खराब कर रही कांग्रेस : ख़ाजन दास

भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए विभाजनकारी राजनीति से देवभूमि का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस से जनता के सवालों पर ज़बाब मांगा कि कैबिनेट मंत्री ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन कांग्रेस के गालीबाज विधायकों और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा कब होगा। एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करती है दूसरी तरफ देवभूमि तोड़ने में जुटी है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ विधायक और प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने अनर्गल बयानबाजी को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा, राज्य के वर्तमान माहौल को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सवाल हैं जिनका जवाब प्रदेश जानना चाहता है। विशेषकर राज्य में विभाजनकारी और माहौल खराब करने की मंशा से राजनीति करने वाली कांग्रेस कांग्रेस पार्टी से।

 

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स