बदरीनाथ माणा एवलांच में फंसे 47 मजदूरो का सकुशल रेस्क्यू, मौके पर सीएम धामी ने पहुंचकर जाना हाल चाल।

बद्रीनाथ| माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। आज सुबह तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा करने के अलावा ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर घायल मजदूरों का हाल चाल जाना।
बतादे बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ में उपचार हेतु भेज दिया गया है। एवलांच आने से कुल 55 श्रमिक BRO के कैम्प में फंस गए थे। फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है|
सीएम ने जनपद चमोली में माणा के निकट हुए हिमस्खलन क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।इसके उपरांत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जिससे राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र और प्रभावी रूप से संचालित हो सके।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *