भारतीय जनता पार्टी ने ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के तहत प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए किया गया तैयार
मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत करने में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद की परंपरा रही है और इसी क्रम में प्रदेश भर से कार्यकर्ता राजधानी देहरादून पहुंचे हैं।
सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इन्हें आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़े : उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज
धामी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं और सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से गिनाएं।



