सितारगंज भारतीय जनता पार्टी के उपकार सिंह बल चुने गए ब्लॉक प्रमुख इसी को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने आवास पर की एक प्रेस वार्ता जिसमें उन्होंने बताया कि आज हमें बड़ा फर्क है कि उपकार सिंह बल जी को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख के पद पर चुना गया है।
इसमें क्षेत्रीय पंचायत सदस्यों ने जबरदस्त तरीके से समर्थन किया एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर मला भी पहनाई गई खुशियां मनाते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जितनी भी सरकारी योजनाएं आएंगी उन सबको धरातल पर लाकर काम किया जाएगा और विकास को लेकर आगे बढ़ेंगे साथ ही कहा कि धराली एवं हरसिल की आपदाओं को देखते हुए हम किसी भी तरह का कोई जुलूस या प्रदर्शन नहीं करेंगे क्योंकि हमें आपदा से हुई परेशानियों को लेकर बड़ा दुख है



