धराली आपदा में 40 होम स्टे रिजॉर्ट और होटल के साथ स्थानीय लोगों के घर पूरी तरह से तबाह हो गए। शासन-प्रशासन की ओर से आपदा में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव राजस्व की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है जो यह तय करेगी की कितना नुकसान हुआ है और किसको कितनी धनराशि दी जाए। आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि प्रभावितों को पांच- पांच लाख रुपए राहत राशि के तौर पर दी जा रही है। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से कुछ लोगों को पांच-पांच लाख रुपए राहत राशि दी गई। आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि सभी प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर कवायद तेज कर दी गई है।



