लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

419 युवा सैन्य अधिकारी हुए पास आउट, 9 मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी हुए पास आउट

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में 156वें नियमित पाठ्यक्रम, 45वें तकनीकी प्रवेश योजना (TES) और 139वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम के कुल 451 ऑफिसर कैडेट्स, विशेष कमीशन अधिकारियों (SCO-54) सहित नौ मित्र राष्ट्रों के 32 विदेशी कैडेट्स ने प्रशिक्षण पूर्ण कर अकादमी से गौरवपूर्वक विदाई ली इस दौरान पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ।

 

इस गरिमामयी परेड की समीक्षा श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल लासांथा रोड्रिगो, आरएसपी, सीटीएफ-एनडीयू, पीएससी, आईजी ने की। उन्होंने IMA से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर पास आउट हो रहे ऑफिसर कैडेट्स को बधाई दी एवं उत्कृष्ट परेड, अनुशासित परिधान और अद्वितीय समन्वय के लिए प्रशिक्षकों और कैडेट्स की सराहना की। यह दिन IMA के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुआ।

 

परेड के दौरान ऑफिसर कैडेट्स ने ‘सारे जहाँ से अच्छा’ और ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ जैसे प्रेरक सैन्य धुनों पर अनुशासित और जोशीले कदमों से मार्च करते हुए अपनी प्रतिबद्धता, गर्व और आत्मविश्वास का परिचय दिया। इस ऐतिहासिक क्षण को उनके परिजन, गणमान्य अतिथि और देश-विदेश के दर्शक मीडिया के माध्यम से साक्षी बने।

परेड को संबोधित करते हुए समीक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल लासांथा रोड्रिगो ने भावुक होते हुए कहा कि IMA के पूर्व छात्र होने के नाते इस ऐतिहासिक परेड की समीक्षा करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने याद किया कि किस प्रकार एक साधारण बाल कटवाने के साथ उनकी सैन्य यात्रा की शुरुआत इसी अकादमी से हुई थी। उन्होंने कहा कि वर्दी केवल एक पद का प्रतीक नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है। एक सच्चा अधिकारी अपने चरित्र, आचरण और निर्णयों से अपने अधीनस्थों का विश्वास अर्जित करता है – यह सम्मान केवल रैंक से नहीं मिलता, यह हर दिन के कर्म से कमाया जाता है।

स्प्रिंग टर्म 2025 में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से एकेडमी कैडेट एडजुटेंट अन्नी नेहर को नवाज़ा गया, मेरिट सूची में प्रथम स्थान आने पर एकेडमी अंडर ऑफिसर रोनित रंजन नायक को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान सिल्वर मेडल एकेडमी कैडेट एडजुटेंट अन्नी नेहरा, तृतीय स्थान ब्रॉन्ज मेडल बटालियन अंडर ऑफिसर अनुराग वर्मा को दिया गया।

तकनीकी स्नातक कोर्स में प्रथम स्थान सिल्वर मेडल सार्जेंट आकाश भदौरिया, TES-45 में प्रथम स्थान सिल्वर मेडल विंग कैडेट क्वार्टर मास्टर कपिल, विदेशी कैडेट में प्रथम स्थान – विदेशी ऑफिसर कैडेट निशान बलामी (नेपाल) को मिला, स्प्रिंग टर्म 2025 में 12 कंपनियों में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर केरन कंपनी को दिया गया।

पुरस्कार वितरण के बाद कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर अकादमी से विधिवत विदाई ली। इसके उपरांत खेतरपाल ऑडिटोरियम में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ऑफिसर कैडेट्स के अभिभावकों ने उनके कंधो पर सितारे सजाकर उन्हें एक ऑफिसर कैडेट से लेफ्टिनेंट के तौर पर भारतीय सेना में पदार्पित किया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स