लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

दो समुदायों के बीच जमकर हंगामा सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

आपको बता दें कि रामनगर के गौजानी इलाके में बीती 29 मई को कब्र खोदने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हंगामा हुआ था आपको बता दें कि गौजानी इलाके में मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद इस इलाके में रहने वाले लोगों द्वारा फिर इलाके में रहने वाले कुछ हिंदू परिवारों के घरों के सामने पड़े खाली ग्राउंड में कब्र को दी जा रही थी जिसकी जानकारी यहां रहने वाले लोगों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन जोशी को दिए इसके बाद मौके पर पहुंचे मदन जोशी ने कब्र खोदने का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया था मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस एवं प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था दोनों ही पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहेथे तो वही इस मामले में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराते में जांच कराने की बात कही थी तथा हंगामे के दौरान विशेष समुदाय का एक युवक कब्र के अंदर भी लेट गया था आखिरकार घंटों तक चले विवाद के बाद पूर्व में खोदी गई कब्र को वहां से हटकर दूसरी जगह खोदा गया अब इस मामले में मुख्यमंत्री ने जहां एक और जांच के आदेश दिए हैं तो वही इस इलाके में रहने वाली मंजू देवी की लिखित शिकायत पर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, एसडीएम रामनगर प्रमोद कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम को 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। मामले में भाजपा नेता मदन जोशी ने क्षेत्र के सभी लोगों से इस टीम को अपना सहयोग करने की बात करते हुए कहा कि जांच के बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि आखिर यह जमीन किसकीहै उन्होंने कहा कि मौके पर जिस युवक द्वारा कब्र में लेट कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था उसकी जांच भी कराई जाएगी उन्होंने कहा कि आखिर एक मृत व्यक्ति के लिए तीन जगह पर कब्र खोदना कितना सही है उन्होंने कहा कि यह मामला मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अब इंटरनेशनल बन गया है उन्होंने कहा कि जांच के बाद पता चल पाएगा कि आखिर यह जमीन किसकी है___

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime