लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तराखंड में इस हफ्ते भी बारिश के आसार नहीं, मौसम शुष्क रहने की संभावना।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। दरअसल, राज्य में बारिश न होने के कारण मौसम में से नमी गायब है। इसी बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में इस हफ्ते बारिश के आसार नहीं है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि दिसंबर के पहले हफ्ते में राज्य के कई जिलों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह-शाम पाला पड़ने और कोहरा छाये रहने के आसार हैं। जबकि दिन के समय में चटक धूप खिलने की आशंका है। वहीं, राज्य में मानसून के बाद बारिश न होने के चलते सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। सर्दियों के शुरू होने के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो रही है। ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चों और मरीजों के लिए सलाह दी है कि सुबह और शाम के समय घर से बाहर न निकले।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स