लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

डंडी कंडी के सहारे गांव की महिलाओं ने गर्भवती महिला को पहुंचाया सड़क तक

टिहरी ।नरेंद्रनगर ब्लाक की दोगी पट्टी में बुधवार को एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए गांव की महिलाओं को उसे डंडी पर लादकर 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
दोगी पट्टी के नौडू गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। गांव वालों को सड़क तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। ऐसे में किसी बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। बुधवार को जब गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो गांव की महिलाओं ने मिलकर उसे डंडी पर लादकर सड़क तक पहुंचाने का फैसला किया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।ग्राम पंचायत नौडू की प्रधान सीमा देवी ने बताया कि गांव के लोग सड़क मार्ग से वंचित हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मुश्किल होती है। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए तो यह और भी मुश्किल होता है। वहीं पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र भंडारी ने बताया कि बुधवार को ही गांव की रिखुली देवी रास्ते में गिर गईं थीं। उन्हें भी ग्रामीणों ने कंधे पर ढोकर सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय बड़े – बड़े वादे तो कर देते हैं, पर चुनाव खत्म होते ही गांवों की सुध नहीं लेते हैं।उनका कहना है कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काटल-नौडू मार्ग के निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन यह मार्ग सभी प्रभावित गांवों को लाभ नहीं पहुंचाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि इस मार्ग की लंबाई बढ़ाई जाए ताकि सभी गांवों को सड़क का लाभ मिल सके।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *