लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उपचुनाव से पहले सीएम ने दी केदारनाथ विधानसभा को सौगात बोले मैं खुद विधायक बनकर करूंगा काम

केदारनाथ उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बीते रविवार को रुद्रप्रयाग दौरे से लौटने के बाद स्थानीय जनता की मांग के अनुरूप 14 अन्य महत्वपूर्ण विषय घोषणा में शामिल किए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने केदारघाटी सहित पूरे जनपद के लिये 25 घोषणाएं की इन 14 घोषणाओं समेत अब कुल 39 घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने वादे के अनुरूप केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की है। केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद सीएम ने केदारनाथ विधानसभा की जनता से वादा करते हुए कहा कि जब तक आपका विधायक नहीं बनता तब तक मैं ख़ुद विधायक बनकर काम करूंगा। सीएम सचिव विनय शंकर पांडेय ने बताया कि सीएम द्वारा रुद्रप्रयाग के लिए की गई 25 घोषणाओं के अलावा 14 अन्य घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime