लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

रामपुर तिराहा गोलीकांड की 30वीं बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रामपुर तिराहा गोलीकांड की आज 30वीं बरसी है। सीएम धामी ने देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी पहुंचकर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि जिनके बलिदान और संघर्ष से ये राज्य हमें मिला है उन्हें शत्-शत् नमन है।

बता दें कि दो अक्टूबर सन 1994 की रात अलग राज्य निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे लोगों को रामपुर तिराहे पर रोका गया था। यहां निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई गई और महिलाओं के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया गया था। इस कांड़ में पुलिस फायरिंग और लाठीचार्ज में देहरादून के नेहरू कॉलोनी निवासी रविंद्र रावत उर्फ गोलू, भाववाला निवासी सतेन्द्र चौहान, बदरीपुर निवासी गिरीश भदरी, अजब पुर निवासी राजेश लखेडा, ऋषिकेश निवासी सूर्य प्रकाश थपलियाल तथा ऊखीमठ रुद्रप्रयाग निवासी अशोक शहीद हुए थे।

घटनास्थल पर घायल शिमला बाइपास निवासी बलवंत सिंह जगवाण ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। भानियावाला निवासी राजेश नेगी इस घटना के बाद लापता हुए जो आज भी लापता हैं। छह सालों तक चले लंबे आंदोलन के बाद उत्तराखंड तो बन गया। लेकिन दो अक्टूबर 1994 को हुए इस गोलीकांड को याद कर आज भी हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime