लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

पुलिस महकमे के मुखिया का जल्द होगा फैसला, DGP को लेकर हुई DPC

उत्तराखंड को जल्द अपना स्थाई डीजीपी मिल सकेगा. बीते सोमवार को दिल्ली में डीजीपी के पद को लेकर डीपीसी हुई. बता दें अभी तक आईपीएस अभिनव कुमार प्रभारी पुलिस महानिदेशक के तौर पर जिम्मेदारी देख रहे हैं. प्रदेश के नियमित पुलिस महानिदेशक को लेकर बीते सोमवार को दिल्ली में डीपीसी हुई है । बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और गृह सचिव शैलेश बगौली शामिल होने पहुंचे थे. शासन की ओर से डीजीपी अभिनव कुमार समेत पांच अपर पुलिस महानिदेशक रैंक के अफसरों के नाम पैनल पर भेजे थे. सभी अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई। जल्द ही तीन नामों का चयन कर शासन को यूपीएससी की ओर से भेजा जायेगा. बता दें डीजीपी की रेस में सबसे आगे आईपीएस अभिनव कुमार, दीपम सेठ और पीवी के प्रसाद का नाम चल रहा है. इन्ही नामों में से प्रदेश के अगले डीजीपी का चुनाव किया जायेगा.

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime