लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

आज से पर्यटक गंगा में उठा सकेंगे रिवर राफ्टिंग का लुत्फ

साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट पर गंगा में रिवर राफ्टिंग की अनुमति दी है। रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होने पर राफ्टिंग व्यवसायी अपने राफ्ट और अन्य उपकरणों को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, राजस्थान, कलकत्ता समेत कई प्रांतों के पर्यटक मुनि की रेती, शिवपुरी, लक्ष्मणझूला, तपोवन, स्वर्गाश्रम आदि क्षेत्रों में रिवर राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं। रोजाना सैकड़ों की तादाद में पर्यटक शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस राफ्टिंग प्वाइंटों से राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हैं। राफ्टिंग संचालन की अनुमति मिलने पर राफ्ट व्यावसायियों के चेहरे खिले हैं। राफ्टिंग कारोबारी जीतपाल सिंह, राज सिंह, हुकुम सिंह रावत, विनोद थपलियाल, विजय बहादुर, विजय भारद्वाज, भगवान रावत, अनुभव पयाल और सुमित पाल ने बताया, करीब ढाई महीने बाद राफ्टिंग का संचालन शुरू हो रहा है।

इससे व्यावसायियों और गाइडों में उत्साह है। ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग आनी शुरू हो गई है। राफ्टिंग का संचालन शुरू होने से क्षेत्रीय होटल, धर्मशाला, यातायात के रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी। इस बाबत साहसिक खेल अधिकारी जसपाल चौहान ने कहा, नदी का जलस्तर बढ़ा होने से अभी मरीन ड्राइव से शिवपुरी और ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच तक ही राफ्टिंग का संचालन होगा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime