लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

अंकिता हत्याकाण्ड की दूसरी बरसी पर उक्रांद की दहाड़ “अंकिता को न्याय दो

अंकिता भंडारी हत्याकांड को दो वर्ष पूर्ण होने पर भी बेटी को न्याय न मिलने व प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने देहरादून गाँधी पार्क से लेकर लैन्सडाउन चौक होते हुये घण्टाघर के निकट स्व.इंद्रमणि बडूनी के स्मारक तक मशाल जुलूस/कैंडिल मार्च के रूप में जनाक्रोश रैली निकाली। उक्रान्द विचारधारा समर्थक मूल निवासियों के सामाजिक संगठन पहाड़ी स्वाभिमान सेना के सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। उक्रान्द की केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में लगातार मूल निवासियो पर हमले बढ़ रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद से वर्तमान तक राज्य में लगातार महिलाओं के साथ अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसका मुख्य कारण महिलाओं के साथ अपराध करने वाले अपराधियों को तत्काल कड़ी सजा न मिलना है। दल की उपाध्यक्ष और वरिष्ठ राज्यआंदोलनकारी प्रमिला रावत जो अंकिता हत्याकाण्ड के प्रथम दिन से बेटी को न्याय दिलाने हेतु आंदोलित हैं, ने कहा कि राज्य में महिला अपराधों को लेकर आँकड़े बहुत चौंकाने वाले हैं। वहीं महानगर अध्यक्षा अनीता लखेड़ा ने कहा पहाड़ के शांत इलाकों में,अल्मोड़ा के सल्ट में सत्ता पक्ष के नेता द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म जैसी घटना हो या मैदानी इलाकों में देहरादून के आई एस बी टी में नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना बहुत ही निंदनीय है। राज्यआंदोलनकारी वरिष्ठ शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर भी सरकार का ढुल-मुल रवैया सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime