लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

देहरादून के DM चर्चाओं में बारिश के बीच अचानक पहुंचे तहसील में अधिकारी कर्मचारियों में मचा हड़कंप

जिलाधिकारी की कमान मिलने के बाद से ही सविन बंसल एक्शन मोड़ में है . भारी बारिश के बीच डीएम ने तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। समय पर न पहुंचने वाले अधिकारियों को डीएम ने आखिरी चेतावनी दी है. वहीं कुछ का तबादला भी किया है. डीएम के औचक निरीक्षण के बाद से अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम सविन बंसल ने निरीक्षण में तहसील परिसर में लिफ्ट खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मौके पर मौजूद एमडीडीए के अधिकारियों ने बताया कि लिफ्ट पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।  जिस पर जिलाधिकारी ने एक माह के भीतर लिफ्ट ठीक कराने के निर्देश दिए हैं. डीएम ने निरीक्षण के दौरान तहसील में वसूली की प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए वसूली बढाने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी सविन बंसल ने पुलिस, नगर निगम, एमडीडीए के अधिकारियों के साथ पुरानी तहसील का निरीक्षण किया. तहसील में पार्किंग की समस्या देखते हुए पार्किंग बनाने के भी  दिए निर्देश

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime