लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

प्रधानाचार्य के पद पर 29 सितंबर को होने वाली विभागीय सीधी भर्ती हो सकती है स्थगित

शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के 692 पदों पर 29 सितंबर को होने वाली भर्ती स्थगित हो सकती है। भर्ती में 55 साल तक के शिक्षकों को शामिल करने की तैयारी है। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सचिवों और शिक्षक संगठन के साथ भी बैठक में मंत्री ने शिक्षक और राज्य हित में भर्ती को लेकर रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में प्रधानाध्यापकों के शत प्रतिशत खाली पदों को पदोन्नति से भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि 50 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को प्रधानाचार्य के पद पर होने वाली भर्ती में शामिल करने के लिए कुछ शिक्षक कोर्ट गए हैं, कोर्ट के आदेश के बाद इन शिक्षकों को भर्ती में शामिल किया गया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime