लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

मौसम के साफ होते ही हेली सेवा शुरू कर दी गयी

केदारनाथ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिये गए निर्देश के अनुसार आपदा के एक सप्ताह बाद बुधवार से हेली सेवा शुरू होनी थी। लेकिन बारिश और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण धाम के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी। परंतु मौसम साफ होते ही हेली सेवा शुरु कर दी गयी साथ ही 18 यात्री पहुंचे धाम और 48 यात्री वापिस लौटे ।

गुप्तकाशी और शेरसी से ट्रांस भारत व हिमालयन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर खड़े रहे, लेकिन दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्रियों की पर्याप्त बुकिंग मिली हैं। वहीं सीएम के निर्देश पर यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी की छूट भी दी जा रही है ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime