लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

चाचा महावीर फोगाट ने विनेश के संन्यास लेने के फैसले पर दिया बयान

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के फाइनल से अनुपयुक्त घोषित होने के अगले दिन दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास लेने का फैसला कर दिया। गुरुवार को उन्होंने अपनी मां के नाम संदेश लिखा और कहा कि वह हार गईं। उनके इस फैसले पर उनके चाचा और कोच महावीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि विनेश के पेरिस से लौटने के बाद वह उन्हें अगले ओलंपिक के लिए मनाएंगे।

बुधवार को महिलाओं की 55 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उन्हें कैटेगरी से 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण फाइनल से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद गुरुवार को महिला पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होनें यह सब पेरिस ओलंपिक में मिली निराशा के कारण किया ।

गुरुवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर अपने इस फैसले की जानकारी दी। विनेश ने लिखा, “मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।”

विनेश के इस फैसले पर अब उनके चाचा महावीर फोगाट ने यह बयान दिया है कि विनेश के पेरिस से लौटने के बाद वह उन्हें अगले ओलंपिक के लिए मनाएंगे। उन्होंने कहा, “इस बार ओलंपिक स्वर्ण पदक पक्का था लेकिन वह अनुपयुक्त घोषित कर दी गई। यह दुखद है और इसलिए उसने यह फैसला किया है। एक बार जब वह वापस आ जाएगी, तो हम सभी उसे समझाने की कोशिश करेंगे कि क्या वह अगले ओलंपिक में भाग लेने के लिए तैयार है।”

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime