लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक को मिली राहत 2.68 करोड़ के रिकवरी नोटिस पर लगाई रोक ।

हाईकोर्ट ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ नगर निगम द्वारा भेजे गए 2.68 करोड़ रुपये के वसूली नोटिस पर रोक लगा दी है। इस मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई। नगर निगम ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा के बदले में आरोपी मलिक को यह नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्हें तीन दिनों के अंदर उक्त धनराशि नगर निगम में जमा करने के लिए कहा गया था।

 

हल्द्वानी तहसीलदार ने आरोपी को 25 अप्रैल 2024 को वसूली नोटिस जारी किया था। आरोपी ने इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं और वाद न्यायालय में लंबित है। इसके अनुसार अभी वसूली नहीं की जा सकती है। याची के वकील अहरार बेग के अनुसार एकलपीठ ने निगम के नोटिस और वसूली के आदेश पर रोक लगाते हुए याचिका निस्तारित कर दी है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime